मथुरा, मार्च 13 -- जिले में लापता चल रहे 147 हिस्ट्रीशीटरों में से विभिन्न स्थलों पर जाकर करीब 70 हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन कर उनकी तलाश की गयी। इसमें सर्वाधिक अपराधियों में से सर्वाधिक 37 की तलाश कर प्रभावी सत्यापन करने वाले थाना प्रभारी शेरगढ़, हाइवे प्रभारी व उप निरीक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर एसएसपी द्वारा सम्मानित किया गया। अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर एसएसपी के निर्देशन में पुलिस प्रशासन लगातार मशक्कत कर रहा है। जनपद में लंबे समय से लापता चल रहे 147 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के सत्यापन नहीं हो पा रहा था। इसको लेकर जनवरी माह में एसएसपी श्लोक कुमार ने जिले के हिस्ट्रीशीटरों में लापता चल रहे 147 हिस्ट्रीशीटरों की तलाश कर सत्यापन कराने जाने को विशेष अभियान चलाया था। इसके तहत थाना शेरगढ़ पुलिस ने सर्वाधिक 36 लापता हिस्...