आगरा, जनवरी 2 -- टिकट चेकिंग के माध्यम से दिसंबर माह में सर्वाधिक रेल राजस्व प्राप्त करने वाले टिकट चेकिंग दल के पंकज सिंह सिकरवार को शुक्रवार को डीआरएम गगन गोयल ने सम्मानित किया। डीआरएम ने पंकज को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार दिया। पंकज ने दिसंबर में एक ही दिन में सर्वाधिक 155 मामले बनाते हुए Rs.1,33,140 रुपये का रेल राजस्व अर्जित किया था। इसके साथ ही पूरे माह में बिना उचित टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से Rs.10.44 लाख रुपये का रेल राजस्व अर्जित किया था। इसके अलावा रवेंद्र कुमार, चंद्र प्रकाश सैनी, रोहित गुप्ता, हरेंद्र कुमार वर्मा को भी रेल राजस्व अर्जित करने के लिए सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.