सोनभद्र, मार्च 31 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल ने एक दिन पूर्व ही कोयला उत्पादन के वार्षिक लक्ष्य को हासिल कर नया रिकार्ड बनाया है। सोमवार को प्रथम पाली तक एनसीएल ने 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर लिया जो किसी भी वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक उत्पादन है । एनसीएल प्रबंधन ने कंपनी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए टीम एनसीएल व विभिन्न हितग्राहियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी कंपनी इसी प्रकार देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान देती रहेगी । प्रवक्ता रामविजय ने बताया कि एनसीएल की इस उपलब्धि में कंपनी की सभी उत्पादन परियोजनाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कोयला है तो भरोसा है की परिकल्पना को चरितार्थ करते हुए, 140 मिलियन टन का यह ऐतिहासिक उत्पादन कर राष्ट्र की प्रगति के प्रति टीम एनसीएल की प्रतिबद्धता को दि...