चाईबासा, मार्च 29 -- नोवामुंडी। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुंडी में शनिवार को कक्षा अरुण से लेकर नवम तक के छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई।विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चीफ, इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट,टाटा स्टील नारायण शर्मा,हेड एडमिनिस्ट्रेशन, टाटा स्टील निशिकांत सिंह, बड़ाजामदा के शंभू हाजरा समेत विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा पालित, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मालती लागुरी, सचिव चितरंजन बेहरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक गतिविधि में उम्दा प्रदर्शन करने वाले अरपीत चातर, समृद्धि सांडिल, ओंकार बढ़ाई, आयुष बेहरा, दिव्यांशी पांडा, स्वाति बरजो, विनीता कुमारी, आयुष्मान गौर, सौम्य सिन्हा, सम्प्रति पालित, मनीषा पोद्द...