जहानाबाद, अप्रैल 10 -- कुर्था, निज संवाददाता ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन के बढ़ावा के लिए शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय बैठक हुई। बैठक के दौरान चिकित्सक व स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने की बात कही। स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सक ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर रोकने की एक काफी प्रभावशाली वैक्सीन है। इससे किसी भी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। स्वास्थ्य कर्मियों ने इस वैक्सीनेशन को सफल बनाने में ग्रामीण क्षेत्रों में मुखिया की भूमिका होती है। अपने प्रखंड में भी टीका लगाने की रफ्तार बढ़ाया जाय। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक शशांक शेखर ने कहा कि अन्य प्रखंडों में प्रतिदिन 100 से डेढ़ सौ बच्चियां वैक्सीन लगवा रही है। बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक ने कहा कि सभी को मालूम होगा कि कैंसर में...