इटावा औरैया, मार्च 16 -- बच्चियों को बच्चेदानी के मुंह के कैंसर सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से भारत सरकार की ओर से शुरू किए गए एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में 23 मार्च से टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह वैक्सीन मुख्य रूप से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में बेहद प्रभावी मानी जाती है और इससे इस बीमारी के 90 प्रतिशत से अधिक मामलों को रोका जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर यह टीका अवश्य लगवाएं, ताकि भविष्य में उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि यह टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है औ...