छपरा, अप्रैल 4 -- मशरक। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मशरक में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर शनिवार को वैक्सीनेशन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ हुआ। ओपीडी ऑन ड्यूटी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने अस्पताल पहुंची बालिकाओं को स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से वैक्सीन दिया। पिछले माह स्वास्थ विभाग की टीम प्रखंड क्षेत्र के स्कूलों में भ्रमण कर वैक्सीन देने का कार्य शुरू किया किन्तु बड़ी संख्या में किशोरियों एवं उनके परिजनों ने वैक्सीन लेने से मना कर दिया। इस बार सिर्फ अस्पताल परिसर में ही वैक्सीन देना है । ऐसे में चिकित्सा प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर गांव में सभी किशोरियों को शत प्रतिशत वैक्सीन दिलाने के लिए जागरूक करने का आग्रह किया ताकि मशरक में इस आयु वर्ग की एक भी बच्ची वैक्सीन से छूट नहीं पाए।

हिंदी हिन...