कोडरमा, मार्च 30 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। जिला स्वास्थ्य समिति कोडरमा के तत्वावधान में सर्वाइकल कैंसर से बेटियों के जीवन बचाव को लेकर सोमवार को सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवारा में एचपीवी टीकाकरण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मयूरी सिन्हा,डॉ. अनीश कुमार व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नागेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें बताया गया कि 14 साल तक की लड़कियों में यह टीका काफी प्रभावी है। यह टीकाकरण अभियान तीन माह तक चलेगा। इसके लिए गांव-गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई। बताया गया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का टीका एक महत्वपूर्ण टीका है। आज महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का खतरा काफी बढ़ रहा है, इसलिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.