चतरा, अप्रैल 25 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर चलाया जा रहा हैअभियान। खास कर स्कूलों में 14 से 15 वर्ष आयु की छात्राओं की पहचान कर निशुल्क में टीका लगाने का कार्यक्रम चल रहा है। इस अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में 14 से 15 वर्ष आयु की छात्राओं की पहचान कर उसे एचपीवी वैक्सीन नि:शुल्क में दी जा रही है है। इस अभियान के तहत एक विद्यालय में 65 छात्राओं की पहचान कर उन्हें सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाया गया। यह राष्ट्रव्यापी अभियान मुख्य रूप से स्कूलों में चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य 14 से 15 वर्ष की लड़कियों को इस जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करना है। यह भी पढ़ें- सर्वाइकल कैंसर से बचाव को टीकाकरण अभियान शुरू इस संबंध में सीएससी केंद्र प्रतापपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी...