आरा, अप्रैल 10 -- आरा। शहर के अबरपुल के समीप स्थित यशोदा कन्या मध्य विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। शिविर में 109 छात्राओं को टीके की दूसरी डोज दी गई। इसके पूर्व बीते 23 सितंबर 2025 को 208 छात्राओं को पहली डोज दी गई थी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ प्रवीण प्रियदर्शी ने बताया कि सभी छात्राओं को टीका लेने की जानकारी पूर्व मे ही दे दी गई थी। इस कार्य में विद्यालय की शिक्षिका प्रेमलता, शोभा कुमारी, सुभद्रा कुमारी, सोनम कुमारी, सुषमा प्रधान व अन्य ने सहयोग दिया। साथ ही विद्यालय के बाल सांसद के सदस्य अनामिका, चांदनी और राजनंदिनी ने भी सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...