आगरा, मार्च 26 -- जिला अस्पताल में बुधवार को 14 से 15 वर्ष की आयु की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाने के अभियान का शुभारंभ हो गया। सीएमओ डा. राजीव अग्रवाल की मौजूदगी में बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गईं। बुधवार को सीएमओ डा. राजीव अग्रवाल ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन बालिकाओं को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव प्रदान करती है, जो महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. कुलदीप सिंह ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित, प्रभावी एवं वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है। किशोरावस्था में लगवाने पर अधिक लाभकारी सिद्ध होती है। समय पर टीकाकरण से गंभीर बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगवाने के लिए भी कहा है। जिससे बालिकाओं को इस महत्वपूर्...