उरई, अप्रैल 28 -- उरई। टीडी, डीपीटी अभियान के अंतर्गत सर्वाइकल कैंसर एवं एचपीवी टीकाकरण को एसआर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग कर जानकारी देते हुए 15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण को जागरूक किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमरार खेड़ा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अभिलाष पटेल एवं सीएमओ कार्यालय की एआरओ अंकिता त्रिपाठी ने छात्र छात्राओं को बताया कि 14 वर्ष तक की सभी किशोरियां जिन्होंने 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है, अभिभावक की सहमति से जिला महिला अस्पताल में प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण करवा सकती हैं। उन्होंने बताया कि टीडी, डीपीटी अभियान के अंतर्गत एसआर इंटर कॉलेज उरई में 30 अप्रैल को विद्यालय आधारित टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी एवं समस्त शिक्षकों ने सहयोग ...