बस्ती, मार्च 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शनिवार से एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के दौरान किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान तीन माह तक सभी सीएचसी व जिला महिला चिकित्सालय में चलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत किया। एएनएम वेदांती ने पठानटोला की रहने वाली सोनाली को पहला टीका लगाया। यह टीका महिला अस्पताल के अलावा कैली अस्पताल व जिन सीएचसी और पीएचसी पर कोल्डचेन बना है वहीं लगाए जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके चौधरी ने बताया कि बेटियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। 14 साल की उम्र में टीकाकरण किया जाना है।

हिंदी हि...