प्रयागराज, फरवरी 17 -- सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला चौथा सबसे आम कैंसर है। इससे हर साल बड़ी संख्या में महिलाओं की मौत हो जाती है। इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए नौ से 14 साल तक की बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचवीपी) का टीका लगाया जाता है। लेकिन टीके की किट महंगी होने के कारण अभी क्लबों के आर्थिक सहयेाग से लगाया जाता था। लेकिन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मुफ्त टीकाकरण की तैयारी की है। इसके लिए शासन ने स्वास्थ्य विभाग से टीकाकरण के बावत बालिकाओं का आंकड़ा मांगा है। टीके की किट का बाजार मूल्य लगभग 15 हजार रुपये है। सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने बताया कि शासन स्तर पर सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाने का अभियान जल्द ही शुरू होगा। टीकाकरण के लिए सीएमओ कार्यालय की ओर से सीएचसी और पीएचसी के अधीक्षक और सीएचओ को प्रशिक्षि...