रांची, अप्रैल 6 -- चान्हो, प्रतिनिधि। बच्चेदानी (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव को लेकर प्रखंड में सोमवार से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस अभियान के तहत निर्धारित आयु वर्ग की बच्चियों को टीका लगाया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सरिता कच्छप ने बताया कि यह टीका 14 वर्ष पूरा कर चुकी और 15 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों को दिया जा रहा है। प्रखंड में करीब 1200 बच्चियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर यह अभियान 30 मार्च से शुरू हो चुका था, जबकि चान्हो में इसकी शुरुआत 6 अप्रैल से की गई है। उन्होंने शिक्षा विभाग, सहिया कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। साथ ही अभिभावकों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपनी बच्चियों को इस टीके का लाभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.