कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर देहात, संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए डीएम ने जिला महिला चिकित्सालय अकबरपुर में फीता काटकर 14 वां जन्मदिन पूर्ण करने वाली बालिकाओं को वैक्सीन लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी द्वारा लोगों को एचपीवी वैक्सीन के सम्बन्ध में जागरुक किया गया एवं बताया गया कि जनपद कानपुर देहात में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिये एचपीवी वैक्सीन की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। डीएम ने जनपद वासियों से अपील है कि जिला महिला चिकित्सालय अकबरपुर में प्रात: 09 बजे से 02 बजे तक प्रतिदिन अपने परिवार की 14 वर्ष आयु की बालिकाएं (जिनका 14वां जन्मदिन पूरा हो चुका है तथा 15वां जन्मदिन अभी पूरा नहीं हुआ हैं) ऐसी बालिकाओं को प्रतिरक्षित अवश्य करायें। शुभारम्भ के दौरान एडीएम अमित कुमार, एडीएम दुष्यंत मौर्य, मेडिकल कॉलेज अकब...