लखनऊ, फरवरी 27 -- सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार शनिवार से प्रदेशव्यापी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत प्रदेश की तकरीबन 46 लाख किशोरियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। ये वैक्सीन सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त लगाई जाएगी। हालांकि इसके लिए उनके अभिभावकों की सहमति जरूरी है। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर बहुत आम है। यह महिलाओं में होने वाले सभी कैंसर का लगभग 22.86% है। गर्भाशय कैंसर के नए मामलों और इससे होने वाली मौतों की संख्या में भी भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है। केजीएमयू गाइनी आंकोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. निशा सिंह ने बताया कि टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम मुमकिन है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय व राष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.