प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 27 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होने जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरा के सभागार में सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। टीकाकरण से पूर्व लक्षित आयु वर्ग की बालिकाओं का सर्वेक्षण पर जोर दिया गया। ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी छूटने न पाए। इसके लिए विद्यालयों और ग्राम स्तर पर आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तय की गई है। मास्टर ट्रेनर डॉ निलेश जायसवाल ने एपीवी वैक्सीन की उपयोगिता, खुराक की प्रक्रिया, सुरक्षित भंडारण और संभावित दुष्प्रभावों से निपटने की जानकारी दी। वहीं बीपीएम नितिन शर्मा ने टीकाकरण के दौरान रिकॉर्ड संधारण, पोर्टल पर डाटा अपलोडिंग और रिपोर्टिंग प्रणाली को स्पष्ट किया। पीए...