लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।डफरिन अस्पताल में मंगलवार से सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीकाकरण शुरू हुआ। अस्पताल की निदेशक डॉ. ज्योति मल्होत्रा ने एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रतिदिन सुबह आठ से दो बजे तक 14 से 15 साल की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी।अस्पताल की टीकाकरण यूनिट में एचपीवी से बचाव की वैक्सीन लगाई जाएगी। एचपीवी टीका लगवाने के लिए बालिका का आधार कार्ड साथ में लाना होगा। उसके बाद वैक्सीन लगेगी। निदेशक डॉ. ज्योति मल्होत्रा ने कहा कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। एक लाख में एक महिला बीमारी की चपेट में आने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से बेटियों को खतरनाक वायरस के खतरों से बचा सकते हैं। यह संक्रमण का इलाज ही नहीं करती, बल्कि संक्रमण से पूर्व प्रतिरक्षा प्रदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.