सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए किशोरी को दिया जाता है टीका
कटिहार, मई 7 -- कटिहार, एक संवाददाता बिहार में सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों को बचाने के लिए एचपीवी गार्डासिल टीकाकरण अभियान अब जिलों के बीच प्रतिस्पर्धा का रूप लेता दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा छह मई की शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार जिलों ने लक्ष्य से अधिक टीकाकरण कर राज्य स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है, जबकि कई बड़े जिले अब भी पिछड़ रहे हैं। संचयी उपलब्धि में वैशाली 61.8 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। कैमूर 61.3 प्रतिशत और कटिहार 60.6 प्रतिशत उपलब्धि के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद शेखपुरा 60.4 प्रतिशत, अरवल 55.8 प्रतिशत और मधेपुरा 54.9 प्रतिशत पर पहुंच गया है। सीवान ने भी 50.3 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज कर बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर दैनिक प्रदर्शन में मधेपुरा ने सबसे ज्यादा 277.3 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की। कटिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.