कटिहार, अप्रैल 22 -- मनिहारी। निस शत-प्रतिशत सर्वाइकल कैंसर का टीकाकरण को लेकर बीडीओ सनत कुमार ने प्रखंड सभागार में पीएचसी प्रभारी चिकित्सक , सीडीपीओ, जिविका के डीपीएम, स्वास्थ्य प्रबंधक तथा आशा फैसिलिटेटरों के साथ बैठक कर 9 से 14 वर्ष आयु के किशोरियो को सर्वाइकल कैंसर का एक अभियान के तहत कराने का अपील किया। बीडीओ ने प्रखंड क्षेत्र मे चल रहे टीकाकरण अभियान का समीक्षा की। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रम न फैलाएं। यह टीका किशोरियों को आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव करेगा। पीएचसी प्रभारी चिकित्सक डाक्टर इमरान आलम, स्वास्थ्य प्रबंधक उमर फारूख ने बताथा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीभी टीका किशोरियों के लिए उपयोगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...