सहारनपुर, जनवरी 31 -- राजकीय मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गायनी ओपीडी में उपस्थित महिलाओं को रोग के शुरुआती लक्षण, जांच विधियों, पैप स्मीयर जांच, एचपीवी टीकाकरण एवं उपचार की जानकारी दी गई। नर्सिंग कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. कमलेश दीक्षित, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. चेतना यादव, डॉ. अभिलाषा स्मिथ, डॉ. शीना मनचंदा,डॉ. भारती वालिया,बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...