नई दिल्ली, मार्च 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए शुरू टीकाकरण अभियान के तहत अभी 14 वर्ष की बच्चियों को विदेश से सिंगल डोज का एचपीवी (ह्यूमेल पेपिलोमा वायरस) टीका मंगा कर दिया जा रहा है। विशेषज्ञ बताते हैं कि अगले वर्ष स्वदेशी एचपीवी टीके के सिंगल डोज का ट्रायल पूरा हो जाएगा। उम्मीद है कि इस टीके का सिंगल डोज भी सर्वाइकल कैंसर से बचाव पर कारगर पाया गया जाएगा। देश में हर वर्ष 1.27 लाख महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित होती हैं और वर्ष भर में करीब 79 हजार महिलाओं की इस बीमारी के कारण मौत हो जाती है। इस वजह से सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में कैंसर का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। इस वजह से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) महिलाओं की स्क्रीनिंग और टीकाकरण पर जोर दे रहा है। इसी क्रम में सितंबर 2022 में एचपीवी का स्वदेशी...