मिर्जापुर, अप्रैल 27 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। महिलाओं में बढ़ते कैंसर के खतरों को देखते हुए उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच तैयार किया है। 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य भविष्य में महिलाओं को इस जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रखना है।हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती है, टीकाकरण से इसे रोका जा सकता है। खुले बाजार में इस वैक्सीन की एक खुराक की कीमत लगभग दो से ढाई हजार रुपये है। आम जनता की पहुंच और सुरक्षा को देखते हुए सरकार इसे निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। प्रभारी चिकित्सा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.