फरीदाबाद, मार्च 8 -- नूंह। सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने के उद्देश्य से जिले में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए गए कार्यक्रम के तहत चलाया जा रहा है और जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसे प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करना है, जो भारत में महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है। ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) इसके प्रमुख कारणों में से एक है, विशेषकर इसके 16 और 18 प्रकार सबसे अधिक खतरनाक माने ज...