मुंगेर, मार्च 1 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले की किशोरियों के लिए शनिवार का दिन स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रव्यापी स्तर पर एचपीवी (गार्डाशिल) वैक्सीन के शुभारंभ के साथ ही मुंगेर में भी इस महाभियान का शुभारंभ किया गया। फैब्रिकेटेड हॉस्पिटल में आयोजित एक समारोह में सिविल सर्जन डॉ राजू ने टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। दुर्गा बनीं जिले की पहली लाभार्थी मुंगेर शहर की दुर्गा कुमारी इस अभियान के तहत टीका लगवाने वाली पहली लाभार्थी बनीं। टीका लगने के बाद दुर्गा के चेहरे पर मुस्कान और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। सिविल सर्जन ने दुर्गा की सराहना करते हुए कहा कि यह टीका केवल एक सुई नहीं, बल्कि भविष्य में होने वाले जानलेवा सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ एक मजबूत सुरक्षा ढाल है। कैं...