दरभंगा, मई 1 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। महिला क्लब, दरभंगा के तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं एचपीवी टीकाकरण विषय पर गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं के बीच सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, मासिक धर्म स्वच्छता, समय पर टीकाकरण, सही खान-पान एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना था। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम डब्ल्यूआईटी के परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला क्लब, दरभंगा की अध्यक्ष डॉ. अल्का द्विवेदी ने मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. पुष्पा झा ने पीसीओएस जैसी समस्याओं के लक्षण एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी। डॉ. सावित्री ओझा ने एंडोमेट्रियोसिस के विषय में विस्तार से बताया। यह भी पढ़ें- सर्वाइकल कैंसर से बचाव को एचपीवी वैक्सीन जरूरी सचिव रेखा पाहुजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.