रुद्रपुर, मार्च 12 -- किच्छा, संवाददाता। सरदार वल्लभभाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं के टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गुरुवार को सीएचसी में चिकित्सा अधीक्षक डॅ.राहुल गौड़ ने पहला टीका मन्नत कौर को लगाकर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीका लगाया जाएगा। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, महिला चिकित्सक डॉ.कनक बनोथ, स्वास्थ्य मंत्री प्रतिनिधि अभिषेक सक्सेना, डॉ.तनवीर अहमद, डॉ.भव्या जायसवाल, रेनू वाला, डॉ़ महेंद्र, डॉ.इमरान, आरपी सिंह, तृप्ति बोरा, भूपाल शाह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.