छपरा, दिसम्बर 9 -- छपरा हमारे संवाददाताl छपरा सदर अस्पताल में मंगलवार को सर्वाइकल कैंसर रोकथाम को लेकर कॉल्पोस्कोपी प्रशिक्षण संपन्न हो गयाl प्रशिक्षण में सारण, सिवान और गोपालगंज जिलों के स्त्री रोग विशेषज्ञों के साथ-साथ कैंसर स्क्रीनिंग से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा विशेषज्ञों को सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती पहचान की उन्नत तकनीकों में दक्ष बनाना था, ताकि क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर और समय पर चिकित्सा सेवा मिल सके। कॉल्पोस्कोपी एक विशेष तकनीक है जिसमें गर्भाशय ग्रीवा को एक आवर्धक लेंस और रोशनी वाले माइक्रोस्कोप की सहायता से बारीकी से देखा जाता है। यह जांच उन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है जिनके पैप स्मीयर या एचपीवी टेस्ट में असामान्यता पाई जाती है। प्रशिक्षण के दौरान डॉक्टरों को यह सिखाया गया कि किस प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.