मेरठ, मार्च 20 -- नवरात्र के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किशोरियों को तोहफा दिया गया है। अब महिला अस्पताल में एचपीवी वैक्सीन के मॉडल इम्यूनाजेशन सेंटर का शुभारंभ हो गया है। यहां निशुल्क सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। सेंटर का बुधवार को शुभारम्भ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर एसआईसी डॉ. मीनाक्षी सिंह, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, डॉ. प्रवीण गौतम, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. योगिता, डॉ. अजय, डॉ. प्रशांत, स्वाति भदरी, संगीता समेत अन्य मौजूद रहे। टीकाकरण प्रभारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि सेंटर पर जिस किशोरी की उम्र 14 वर्ष (जिसका 14 वां जन्मदिन पूरा हो चुका हो तथा 15 वां जन्मदिन अभी पूरा नहीं हुआ हो) है, उनके लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव को एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण निशुल्क किया जाएगा। टीकाकरण सेंटर सुबह 8 बजे से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.