समस्तीपुर, मार्च 31 -- पूसा,। पूसा पीएचसी से जुड़े केन्द्र पर मंगलवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। प्रभारी डॉ. राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन व बीएचएम फजले रब की देखरेख में आयोजित कैंप में किशोरियों को टीका दिया गया। मौके पर पीएचसी प्रबंघक ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन का उद्देश्य 14-15 आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाईकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव करना है। इसके लिए बच्चों व अभिभावकों में जागरुकता जरूरी है। इस दौरान वैक्सीन के महत्व, लाभ और संभावित प्रभावों से रूबरू कराया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में काफी प्रभावी है। मौके पर बीसीएम शमीम, स्टाफ नर्स सीमा कुमारी, एएनएम रूबी कुमारी, संगीता कुमारी, ममता कुमारी, आशा कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...