पूर्णिया, जून 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर की बीमारी से पूणिया की बेटियां सुरक्षित रहेंगी। एचपीवी टीकाकरण सिंगज डोज अभियान में पूर्णिया में लक्ष्य के मुताबिक 96 प्रतिशत बेटियों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने इस बावत निर्धारित लक्ष्य को लगभग पूर्ण कर लिया है। सिविल सर्जन डॉ.प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया जिले में एचपीवी के सिंगल डोज अभियान में कुल 36581 बच्चियों का लक्ष्य निर्धारित था। इस लक्ष्य के विरूद्ध जिले में 34911 बच्चियों को टीकाकृत किया गया। जिले में लगभग तीन माह तक अभियान चलाया गया है। अभियान के रूप में सफलता के बाद अब यह कार्यक्रम रूटीन में चल रहा है। शेष बचे लक्ष्य को भी पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में प्रखंड स्तरीय रूप में चलाया गया।

14 से 15 वर्ष के बच्च...