मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता पूरे देश में 28 फरवरी से सर्वाइकल कैंसर की नई वैक्सीन गार्डासिल की शुरुआत होगी। वैक्सीन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉन्च करेंगे। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एसके पांडेय ने बताया कि सदर अस्पताल के एमसीएच में वैक्सीन की लॉन्चिग का प्रसारण होगा। पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग से लोगों को संबोधित करेंगे और यहां से भी बच्चियां उनसे बात कर सकेंगी। जिले में 30 हजार बच्चियों को नई वैक्सीन देने का लक्ष्य है। 14 वर्ष आयु पूरी करने और 15 वर्ष से कम आयु की बच्चियों को यह टीका दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.