प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज। इनरव्हील क्लब इलाहाबाद ईस्ट की ओर से सोमवार को केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर का दूसरा टीका लगाया गया। डॉ. विकल्प रस्तोगी और डॉ. स्नेहा रस्तोगी ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया। क्लब की ओर से चलाई जा रही मुहिम के तहत स्कूलों में छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के नि:शुल्क टीके लगाए जा रहे हैं। सहयोग भौमिक पटेल और कोमल पांड्या का रहा। क्लब की अध्यक्ष डॉ. सुधा त्रिपाठी, उपाध्यक्ष डॉ. रेखा खरे, सरिता खुराना, प्रतिमा श्रीवास्तव मौजूद रहीं। प्रधानाचार्य अमिता सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...