मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगने वाले टीके गार्डासिल के नहीं लगने पर राज्य स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के 117 स्वास्थ्य प्रबंधकों को शोकॉज किया है। इन 117 पीएचसी-सीएचसी में गार्डासिल का एक भी टीका नहीं लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के बाद इन स्वास्थ्य प्रबंधकों को शोकॉज किया गया है। विभाग ने 10 दिन के अंदर सभी से जवाब मांगा है। अगर जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो प्रबंधकों के मानदेय से कटौती की जायेगी। मुजफ्फरपुर के बंदरा, मोतीपुर, बोचहां और गायघाट के स्वास्थ्य प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।उधर, शुक्रवार को जिले के सभी प्रखंडों में मेगा ड्राइव के तर्ज पर एचपीवी यानी गार्डासिल वैक्सीन टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। ​डीपीएम रेहान अशरफ ने बताया कि आज के एचपीवी मेगा ड्राइव में म...