मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण की रफ्तार धीमी है। 24 फरवरी को अभियान की शुरुआत हुई थी। शनिवार तक महज 121 बच्चियों ने टीका लिया है। इसका मुख्य कारण अभिभावकों में जागरूकता की कमी होना बताया जा रहा है। शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रखंड के स्कूलों में टीम द्वारा कैंप लगाया गया, लेकिन 3.5 घंटे की मशक्कत के बाद भी महज 21 बच्चियों ने टीका लिया। एएनएम बबीता कुमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर गौरीशंकर सिंह और आशा फैसिलिटेटर संगीता कुमारी की टीम उत्क्रमित हाईस्कूल आदिगोपालपुर पहुंची। काफी समझाने-बुझाने के बाद भी सिर्फ 10वीं की एक बच्ची 15 वर्षीया सुमन कुमारी ने टीका लिया। यह भी पढ़ें- किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण की अपील इसके अलावा एएनएम सोनी कुमारी, ...