समस्तीपुर, मार्च 9 -- ताजपुर। खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक फिटनेस एवं खेल भावना को बढ़ावा देना है। पढ़ाई के साथ खेलकूद भी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। उक्त बातें रामापुर महेशपुर पंचायत के जल जीवन हरियाली पार्क में सुशीला ठाकुर प्रा. आईटीआई रामापुर महेशपुर के द्वारा आयोजित दौड़ प्रतियोगिता सीजन-1 के समापन समारोह में युवा समाजसेवी सह निदेशक ठाकुर गौरव कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली पार्क जैसे प्राकृतिक वातावरण में इस तरह के आयोजन से छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में कड़े मुकाबले के बीच दामिनी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं माया कुमारी दूसरे और अर्चना कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।पुरुष वर्ग में गौरव कुमार प्रथम स्थान हासिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.