रांची, फरवरी 24 -- रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने झारखंड सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की सराहना की है। उन्होंने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट से झारखंड के सर्वांगीण विकास के सपने को साकार किया जा सकेगा। बजट में सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रखा गया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने पर केंद्रित यह बजट सराहनीय है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजलापूर्ति, विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ राज्य की आर्थिक समृद्धि और आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने की दिशा में बजट में समुचित प्रावधान किया जाना स्वागत योग्य है। बजट का स्वरूप और सुंदर होता, यदि केंद्र सरकार के पास जो लंबित राशि है, उसका समय पर भुगतान किया जाता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.