आगरा, अप्रैल 13 -- पटियाली के गांव दरियावगंज में स्थित विवेकानंद इंटर कालेज में विद्या भारती द्वारा संचालित जन शिक्षा समिति के पदाधिकारियों का चुनाव ब्रज प्रांत के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। जन शिक्षा समिति का जिलाध्यक्ष डोरीलाल वर्मा को बनाया गया है। जिला महामंत्री मेजर आलोक कुमार दुबे बनाए गए हैं। चुनाव अधिकारी व भारतीय शिशु शिक्षा समिति के प्रदेश सहमंत्री प्रो. सुधीर रावत व ब्रज प्रांत के मंत्री दयाल शर्मा ने बताया कि जन शिक्षा समिति का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है। समिति का जिला उपाध्यक्ष सुखवीर सिंह पुंढीर एडवोकेट, जिला सहमंत्री डा. राजकुमार, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश बनाए गए हैं। जयसिंह वर्मा, रूप किशोर पाठक, वीरेंद्र पाल द्विवेदी, उत्कर्ष गर्ग, राम शंकर विरले, अरविंद गुप्ता, डा. लालाराम पल्लव को सर्वसम्मति से सदस्य पद के लिए निर्वा...