चित्रकूट, जुलाई 24 -- पहाड़ी, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई का निर्वाचन शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया। प्रत्येक पद में एक-एक पर्चा दाखिल होने की वजह से सभी पदाधिकारी निर्विरोध घोषित किए गए। अमित पांडेय को ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। जबकि संघर्ष समिति में अजयवीर सिंह व महिला मोर्चा की कमान प्रियंका वर्मा को शिक्षकों ने सौंपी है। संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, कोषाध्यक्ष हरिशंकर तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शहनान बानो व संरक्षक सुशील कुमार ने मां सरस्वती प्रतिमा में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद नामित पर्यवेक्षक आलोक गर्ग व निर्वाचन अधिकारी वीरभान सिंह ने चुनाव प्रक्रिया शुरु कराई। सभी पदों पर एकल नामांकन होने से पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। ब्लाक अध्य...