लखनऊ, मई 25 -- बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) व खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को सम्मानित किया जाएगा। यूपी भर में चार सर्वश्रेष्ठ बीएसए व छह बीईओ को सम्मानित किया जाएगा।स्कूली शिक्षा महानिदेशालय की ओर से सभी जिलों में डीएम के माध्यम से 20 जून तक नाम मांगे गए हैं। सुशासन, शैक्षिक नवाचार, विद्यालय प्रबंधन व सामुदायिक सहभागिता और आधारभूत सुविधाओं जैसे मानकों की कसौटी पर बीएसए व बीईओ को कसा जाएगा। फिर इन्हें सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...