गोरखपुर, जून 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। तहसील सदर में यूपी भूलेख का सर्वर स्लो होने के कारण लाइन में लगे हुए लोगों को खतौनी की नकल लेने में ज्यादा इंतजार करना पड़ा। सोमवार दोपहर 3 बजे काउंटर पर खतौनी नहीं निकल रही थी, इसके बावजूद भी लोग काउंटर छोड़कर पीछे नहीं आ रहे थे। उनकी कोशिश थी कि काउंटर पर खड़े रहेंगे तो सर्वर चलते ही उन्हें खतौनी की नकल प्राप्त हो जाएगी। यूपी भूलेख का सर्वर दोपहर 12 से 1 बजे तक बंद रहा। उसके बाद रू- रूक कर सर्वर चला और लोगों को ज्यादा परेशान होना पड़ा। नऊवा डुमरी के मोहित ने बताया कि खतौनी की आवश्कता है इसलिए दोपहर 2 बजे से काउंटर के सामने खड़े हैं। एक घंटे बाद भी खतौनी की नकल नहीं मिली है। उनके पीछे खड़े जंगल धूषण के मुन्ना निषाद ने बताया कि कभी कभी सर्वर चल रहा है। इसी उम्मीद में खड़ा हूं कि नकल मिल जाएगी तो द...