मऊ, मई 14 -- मऊ, संवाददाता। बीते तीन दिनों से वाहन संबंधी कार्यों के लिए उपयोग किए जाने वाले वाहन पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों ने वाहन स्वामियों के साथ-साथ एआरटीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर दिया है। पोर्टल की अत्यंत धीमी गति और बार-बार लागआउट होने की समस्या के कारण कार्यालय में रोजमर्रा के कामकाज लंबित होते जा रहे हैं। ऐसे में तीसरे दिन भी सर्वर फेल होने से वाहन ट्रांसफर, फिटनेस और टैक्स जमा जैसे कार्य बाधित रहे। वहीं सिर्फ ड्राइविंग लाइसेंस का ही कार्य सुचारू रूप से होता रहा। बाकी काउंटरों पर सर्वर फेल होने की नोटिस चस्पा देख लोग मायूस होकर वापस लौट गए।एआरटीओ सुहैल अहमद ने बताया कि पिछले तीन दिनों से सर्वर की स्थिति लगभग बंद जैसी बनी हुई है। पोर्टल बार-बार हैंग हो रहा है और लागआउट की समस्या लगातार बनी हुई है। इससे लाइसें...