सर्वर धीमा रहने से लोगों को अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा
गाज़ियाबाद, जुलाई 1 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। नवयुग मार्केट स्थित मुख्य प्रधान डाकघर में बुधवार को सर्वर की गति कुछ समय के लिए धीमी रही। इससे अलग-अलग कार्यों के सिलसिले में आए लोगों को कार्य पूरा कराने के लिए अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। डाक घर में स्पीड पोस्ट, पार्सल बुक करने के अलावा डाक विभाग की कई योजनाओं में खाता खुलवाने की सुविधा उपलब्ध है। इसके चलते डाक घर में रोज भीड़ रहती है। बुधवार को डाक घर में धीमा होने से लोगों को परेशानी हुई। स्पीड पोस्ट और पार्सल बुक कराने के लिए पहुंचे लोगों को अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा कुछ लोग वापस लौट गए। यह भी पढ़ें- नेट वर्क ठप रहने से खाताधारक हलकान वहीं, डाक घर की सीनियर पोस्ट मास्टर ने बताया कि तकनीकी कारणों के चलते कुछ समय के लिए सर्वर डाउन हुआ, जो कुछ समय बाद सामान्य हो गया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.