गौरीगंज, फरवरी 12 -- अमेठी, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के कोटे की दुकानों पर सर्वर डाउन रहने से वितरण कार्य प्रभावित हो रहा है। कई उपभोक्ताओं को बिना राशन के घर लौटना पड़ रहा है। कोटेदार तथा राशन कार्डधारको में बहस हो रही है। सस्ते राशन की दुकानों पर आठ फरवरी से वितरण कार्य चालू है। राशन कार्ड धारक अंगूठा लगाने तथा राशन लेने के लिए आ रहे हैं लेकिन सर्वर डाउन होने से न तो उनका अंगूठा लग रहा है न ही राशन मिल रहा है। कोटेदार संघ के तहसील अध्यक्ष शंभू नाथ पांडे ने बताया राशन की दुकानों पर वितरण कार्य हो रहा है लेकिन सर्वर डाउन है। जिसके चलते कार्ड धारक दुकानों पर बैठे रहते हैं। कभी-कभी पूरा दिन लग जाता है उनका अंगूठा नहीं लग पाता है। इससे कार्ड धारक और कोटेदारों में तीखी बहस भी होती रहती है। कोटेदार संतोष सिंह ने बताया तहसील के प्रायः सभी कोटे ...