महाराजगंज, अप्रैल 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज रजिस्ट्री कार्यालय में सर्वर काम नहीं करने से कइयों की जमीन रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को बिना बैनामा कराए ही वापस लौट जाना पड़ा। उप निबंधक कार्यालय सदर में सोमवार अपराह्न चार बजे तक 34 रजिस्ट्री हो चुकी थी। लेकिन उसके बाद सर्वर कार्य नहीं करने से बैनामा नहीं हो सका। दिन को भी रुक-रुककर सर्वर का काम होता रहा। इससे चार बजे तक 34 रजिस्ट्री होने के बाद कोई अन्य रजिस्ट्री नहीं हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...