सर्वर डाउन होने से बालू लदे ट्रकों का लगा जमावड़ा
चंदौली, मई 26 -- सैयदराजा। वन विभाग का सर्वर डाउन होने से बालू की ट्रकों का आईएसटीपी जमा नहीं हो पा रही है। यह समस्या पिछले चार दिनों से बनी हुई है। जिससे बार्डर पर बालू की ट्रकों का जमावड़ा लगा है। इससे नौबतपुर से बिहार बार्डर तक लम्बी लाइनें लगी हुई हैं । बिहार की तरफ से बालू लाद कर प्रदेश में आने वाले ट्रकों को नौबतपुर बार्डर पर ऑनलाइन आईएसटीपी जमा कर अपने गंतव्य जाना पड़ता है। वहीं बिना आईएसटीपी जमा किए जाने वाले वाहनों को पकड़ने के लिए बार्डर पर बॉच टावर लगाया गया है, लेकिन सर्वर डाउन होने से चालक परेशान है। यह भी पढ़ें- ई-ऑफिस सर्वर ठप, नगर निगम का कामकाज प्रभावित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.