बदायूं, फरवरी 14 -- सैदपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में कनेक्टिविटी न आने के कारण ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह बैंक खुलने के साथ ही सर्वर की समस्या शुरू हो गई, जिससे लेनदेन पूरी तरह बाधित रहा। नकद जमा, निकासी, पासबुक एंट्री सहित अन्य बैंकिंग सेवा प्रभावित रहीं। ग्राहक घंटों इंतजार करने के बाद बिना लेनदेन किये ही वापस लौट गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...