गाज़ियाबाद, जून 15 -- गाजियाबाद। नवयुग मार्केट स्थित मुख्य प्रधान डाकघर में सोमवार को सर्वर डाउन रहा। इससे विभिन कार्य से डाक घर में आए लोगों को परेशानी हुई। डाक घर में स्पीड पोस्ट, पार्सल के अलावा डाक विभाग की कई योजनाओं में खाता खुलवाने की सुविधा उपलब्ध है। इसके चलते डाक घर में रोज भीड़ रहती है। सोमवार को डाक घर में सर्वर डाउन होने से लोगों को परेशानी हुई। डाक घर की सीनियर पोस्ट मास्टर ने बताया कि तकनीकी कारणों से सर्वर डाउन हो गया था, जो कुछ देर बाद सही हो गया। यह भी पढ़ें- सर्वर डाउन रहने से लोगों को असुविधा यह भी पढ़ें- आधार संशोधन में डाकघरों की सुस्त कार्यप्रणाली से लोग परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...