चतरा, मई 9 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में सीएससी केंद्र में सर्वर डाउन रहने से जेटेट अभ्यर्थियों की फार्म भरने में परेशानी हो रही है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार शिक्षक बनने और जो शिक्षक हैं। जेटेट नहीं किया वैसे लोगों के लिए जेटेट परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य माना जाता है। इसके लिए राज्य सरकार ने जेटेट फॉर्म भरने की प्रक्रिया 21 अप्रैल से 21 मई तक निर्धारित की है। अंतिम तिथि नजदीक आने के कारण अभ्यर्थी लगातार कैफे सेंटरों का रुख कर रहे हैं, लेकिन लगातार सर्वर डाउन रहने की शिकायतें मिलने के कारण से उनका फार्म नहीं भरा पा रहा है। फॉर्म भरने पहुंचे कई अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करने के बाद निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। इससे छात्रों में चिंता और नाराजगी दोनों देखी जा रही है। इस संबंध में प्रज्ञा केंद्र संचालक रोहित कुमार...